ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

इटली के लैम्पेडुसा द्वीप में बड़ा हादसा, प्रवासी जहाज डूबने से 41 लोगों की मौत

इटली के लैम्‍पेडुसा द्वीप के पास एक बड़े हादसे की खबर है। समुद्र में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 3 बच्‍चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को इसकी जानकारी सामने आई। इटली की समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में जीवित बचे लोगों के बयान के बाद ये मामला सामने आया।

PunjabKesari

हादसे में बचे लोगों ने कहा कि वे बहुत मुश्किल से किसी तरह इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा पहुंचे। ये हादसा बीते हफ्ते, मध्‍य भूमध्‍य सागर में हुआ था। ये लोग ट्यूनीशिया से एक छोटे जहाज में सवार होकर इटली के लिए निकले थे।

PunjabKesari

जीवित बचे लोगों के मुताबिक गुरुवार को ट्यूनीशिया के स्‍फैक्‍स से 45 लोग एक छोटे जहाज पर सवार होकर इटली के लिए निकले थे। लेकिन कुछ ही घंटों में जहाज पलट गया और उसमें सवार 41 लोगों की मौत हो गई। जहाज दुर्घटना में बचे लोगों ने बचाव कर्मियों को बताया है कि उनके साथ 3 बच्‍चे भी थे, जिनकी मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button