ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पाकिस्तान में हुए ट्रेन हादसे में 30 की मौत 80 से ज्यादा घायल पटरी से उतरी कई बोगियां

पाकिस्तान में हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पलटने से अब तक 30 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गये। ये हादसा शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब ये ट्रेन कराची से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस ट्रेन में 17 बोगियां हैं। इनमें से इकोनॉमी क्लास में 950 यात्रियों और वातानुकूलित कोच में 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। ऐसे में घायलों की संख्या और ज्यादा हो सकती है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं, जहां बचाए गए यात्रियों को चिकित्सा सहायता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों को नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव में जुटी सेना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 थाना प्रभारी, चार जिला पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 100 से अधिक पुलिसकर्मी बचाव कार्य में भाग ले रहे हैं। सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर द्वारा जारी विशेष निर्देश के बाद पाकिस्तान सेना भी राहत एवं बचाव में जुट गई है। गतिविधियों में शामिल हो गई। सेना के हेलीकॉप्टरों के साथ अतिरिक्त सैनिकों को भी बुलाया गया है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। इसके अलावा सुक्कुर और नवाबशाह के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

ट्रेन यातायात बाधित

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सिंध के आंतरिक जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है और परिचालन बहाल करने में 18 घंटे तक का समय लग सकता है। इससे पहले रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने कहा कि 10 बोगियां ट्रेन दुर्घटना में पटरी से उतर गई और अधिक जानकारी अभी भी प्राप्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button