ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में एम्बुलेंस के इंतजार मे बीस मिनट तड़पता रहा घायल डायल हंड्रेड ने अस्पताल पहुंचाया

बुरहानपुर। किलर हाइवे के नाम से कुख्यात इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे मंगलवार दोपहर फिर खून से लाल हो गया। दोपहर करीब बारह बजे ट्रक का खाली चेचिस लेकर जा रहे चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेरी मैदान निवासी मोहम्मद इकबाल के रूप में की गई है। वह चुलखान के सरकारी स्कूल में शिक्षक है और दुर्घटना के समय स्कूल ही जा रहा था।

निंबोला थाना क्षेत्र की नर्सिंग बाबा पुलिया के पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर दूर जा गिरा। गनीमत थी कि उसने हेलमेट पहन रखा था। जिसके चलते जान तो बच गई, लेकिन उसका एक पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया है।

दुर्घटना में घायल होने वालों के लिए कहने को तो एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है, लेकिन घायलों को समय पर यह सेवा नहीं मिल पा रही है। मंगलवार दोपहर घायल शिक्षक इकबाल करीब बीस मिनट तक एम्बुलेंस की प्रतीक्षा में सड़क किनारे तड़पता रहा।

पुलिस को जब लगा कि काफी देर हो चुकी है, तो एम्बुलेंस को छोड़ डायल 100 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। निंबोला पुलिस ने ट्रक का चेचिस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button