ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

बेटे ने मां का रस्सी से गला घोंटकर की हत्‍या  

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय मां की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोलसेवाड़ी पुलिस थाना निरीक्षक एसजी गवली ने बताया कि कल्याण शहर निवासी 34 वर्षीय रवि पुमनी का अपनी मां सरोजा से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। रवि नवी मुंबई के घनसोली इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता है। झगड़े के दौरान सोमवार सुबह कथित तौर पर आरोपी ने मां का रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने मां के शव को आत्महत्या बताने के लिए कपड़े बांधकर पंखे से लटका दिया। वह पुलिस को मां के द्वारा आत्महत्या करने की बात कहकर बरगलाता रहा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने के संकेत मिले है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को रवि पुमनी के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या कर सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button