ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

सदस्यता बहाल होने के बाद कल लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे हल्ला बोल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में वापसी हो चुकी है। राहुल गांधी कल दोपहर 12 बजे लोकसभा में अपना संबोधन देंगे। वह मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे। बता दें कि ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में राहुल की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने चार अगस्त को रोक लगा दी थी और सोमवार को उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने के संबंध में अधिसूचना लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई।

राहुल गांधी आज एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा की बैठक शुरू होने पर कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। संसद भवन पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और फिर लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके प्रेमचंद्रन और कई अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

विपक्षी सासंदो ने लगाए नारे
विपक्षी सांसदों ने ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल का ब्यौरा बदला और संसद सदस्य लिखा। सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्होंने ‘डिस्क्वालीफाइड एमपी’ (अयोग्य ठहराए गए सांसद) लिखा था।‘

इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक खबर के हवाले से कांग्रेस और पार्टी नेता राहुल गांधी पर ‘चीन के साथ मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया।’ विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट के अंदर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

यह सत्य की जीत- कांग्रेस
कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने को ‘सत्य की जीत’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को अपने कुछ महीनों के शेष कार्यकाल में विपक्षी दलों को निशाना बनाने की बजाय सही मायने में शासन पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी की संसद की सदस्यता बहाल करने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह (कदम) भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड की जनता के लिए राहत लेकर आया है।”

खरगे ने कहा, ‘‘भाजपा और मोदी सरकार के कार्यकाल का अब जो भी समय बचा है, उन्हें उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने की बजाय शासन पर केंद्रित करना चाहिए।” राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन में खरगे ने कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को मिठाई भी खिलाई। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाल हो गई। यह सत्य की जीत है, भारत के लोगों की जीत है…ये करोड़ों भारतवासियों की जीत है। असत्य के खिलाफ सत्य की जीत है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।”

Related Articles

Back to top button