ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

तीन दिन तक झाड़ी में फंसा था युवक नाले में गिरा ड्राइवर का भी मिला शव

 जबलपुर। परियट नदी को पार करते वक्त उसमें डूबे युवक का शव तीन दिन बाद रविवार को मिल गया। घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शव झाड़ी में फंसा मिला। सूचना मिलते ही अधारताल थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को काफी मशक्कत के बाद नदी से निकला जा सका। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे स्वजन को सौंप दिया। वहीं नाले में बहे ट्रक ड्राइवर का शव मिलाजबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि।मझगवां के प्रतापपुर स्थित सूखा नाला में बहे ट्रक चालक का शव रविवार को मिला। उसका शव घटना स्थल से करीब 10 किलाेमीटर दूर मिला। मझगवां पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया।

राहुल समेत चार ने नदी पार कर ली, लेकिन अतुल तेज बहाव में बह गया

अधारताल पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरिया निवासी जुम्मन यादव का बेटा अतुल यादव उर्फ अत्तू (20) चचेरे भाई राहुल यादव समेत अन्य के साथ गुरुवार दोपहर परियट नदी में स्नान करने गया था। पांचों तैराकी जानते थे। इसलिए पांचों नदी में कूदे। नदी को पार करते हुए पांचों दूसरे किनारे पर पहुंचे। जहां कुछ देर रूकने के बाद पांचों ने फिर से नदी में छलांग लगाई और पिपरिया के घाट की तरफ जाने लगे। इस दौरान राहुल समेत चार ने तो नदी पार कर ली, लेकिन अतुल नदी के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जाती रही।

दो अगस्त को दोनों ट्रक लोड करने टिकरिया स्थित अगरिया माइंस गए

मझगवां पुलिस ने बताया कि नारायणगंज मंडला निवासी प्रमोद सिगरोरे और उसका भतीजा दीपेश सिगरोरे उर्फ दीपक ट्रक ड्राइवर थे। दो अगस्त को दोनों ट्रक लोड करने टिकरिया स्थित अगरिया माइंस गए। जहां से उन्होेने मिट्टी लोड की। यह मिट्टी उन्हें रायपुर ले जानी थी। वे तीन जुलाई को ट्रक लेकर वहां से निकले। ट्रक को दीपेश चला रहा था। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी।

प्रतापपुर स्थित सूखा नाला की पुलिया पर पानी की गहराई से अंजान दीपेश ने ट्रक आगे बढ़ा दिया

वे रात लगभग साढ़े नौ बजे प्रतापपुर स्थित सूखा नाला की पुलिया पर पहुंचे, तो उस पर पानी भरा हुआ था। पानी की गहराई से अंजान दीपेश ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। जैसे ही ट्रक पुलिया में बीचों-बीच पहुंचा, तो वह अनियंत्रित होकर बहने लगा। ट्रक को अनिंयंत्रित होता देख प्रमोद ने ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन दीपेश ट्रक के साथ ही नाले में गिर गया। जिसके बाद से उसकी तलाश हो रही थी।

Related Articles

Back to top button