ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

Narsinghpur News: नरसिंहपुर के केरपानी गांव में भरा नर्मदा का पानी कई गांव डूबे

नरसिंहपुर। केरपानी गांव में भरा नर्मदा की बाढ़ का पानी, गांव के बाजार, खिरका मोहल्ले में बनी करीब 35 और दुकानों 30 से ज्यादा घरों में पानी, गृहस्थी का सामान लेकर ग्रामीण परिवार ऊंचे स्थानों पर पहुंचे। दो दिन हुई लगातार वर्षा और बरगी से पानी छोड़े जाने से नर्मदा और उसकी सभी सहायक नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार की रात शनिवार की पूर्वान्ह तक वर्षा जरूर थमी हुई है लेकिन नर्मदा की बाढ़ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर नर्मदा के तटीय ग्राम केरपानी में नर्मदा की बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे गांव के 30 से 40 परिवार बेघर हो गए हैं।

गांव के बाजार मोहल्ला, खिरका मोहल्ला में नर्मदा की बाढ़ का कई फीट पानी भरा हुआ है। ग्राम के लोग परिवार और गृहस्थी का सामान लेकर गांव के ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए है और बाढ़ कम होने का इंतजार कर रहे है।

हर वर्ष वर्षा के दाैरान गांव में नर्मदा का पानी आता है

बरगी के गेट खुलने के बाद गांव के व्यापारियों, नागरिकों ने पहले ही घर, दुकानों से अपना सामान समेट कर रख लिया था। जिससे उन्हें नुकसान न हो। इस गांव में हर वर्ष वर्षा के दाैरान गांव में नर्मदा की बाढ़ का पानी आता है। यही वजह है की गांव के कुछ लोगो ने अस्थाई ठिकाने के रूप में गांव के ऊंचे स्थानों पर भी मकान बना रखे है। गांव में पानी भरने से लोग परेशान है।

गांव की टापूनुमा बसाहट

केरपानी गांव की बसाहट टापूनुमा है। अलग अलग ऊंचे स्थानों अर्थात टापूओ पर लोगो ने मकान बना रखे है। गांव के निचले स्थान पर बाजार है। जिसमे गांव के अधिकांश व्यापारियों की दुकानें है। यही पर स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल बना है। ग्रामीण कह रहे है की जल्दी यदि बाढ़ का पानी कम नहीं हुआ तो उन्हें अधिक नुकसान हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button