ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पंधाना विधायक के धरने पर बैठने के बाद सांसद प्रतिनिधि सहित चार पर केस दर्ज

खंडवा। वर्ग विशेष के एक युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने का मैसेज भीम आर्मी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की वजह बन गया। मैसेज करने वाले युवक पर केस दर्ज नहीं होने से यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बाद पुलिस थाने की चौखट तक पहुंच गया। अपने समर्थकों पर प्रकरण दर्ज होने पर पंधाना विधायक राम दांगोरे शुक्रवार देर रात पिपलोद थाने पहुंच धरना दे रहे युवकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा सांसद प्रतिनिधि सहित चार युवकों पर प्रकरण दर्ज करने के बाद धरना समाप्त हुआ।

विधायक भी पहुंचकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए

विदित हो कि छह दिन पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर भीम आर्मी के युवक द्वारा विवाद करने व धमकाने का प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसके विरोध मे शुक्रवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सहित आसपास के ग्रामीणों ने थाने मे धरना दिया। जानकारी मिलने पर पंधाना विधायक राम दांगोरे भी मौके पर पहुंच कर थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

धरना दे रहे युवकों व ग्रामीणों का आरोप था कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर भीम आर्मी और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के दबाव में प्रकरण दर्ज किया है। सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र गुर्जर के कहने पर हिंदू संगठन के अनिल चौहान, शेखर बारेला, राजू व हरि शंकर लोधे पर पिपलोद पुलिस ने दर्ज किया गया था। जबकि हमारी शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ की शिकायत पर केस दर्ज

पिपलोद थाना प्रभारी हरिसिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में एक अगस्त को विवाद हो गया था। एक पक्ष थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचा था। की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। वहीं आज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सिद्धार्थ तपासे, गजेंद्र गुर्जर, प्रदीप तपासे और मनोज नागोराव के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button