ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व पर नरोत्तम का तंज- सत्ता में सलमान विपक्ष में भगवान

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से आरोप-प्रत्‍यारोप की सियासत भी तेज होती जा रही है। विपक्षी दल कांग्रेस अब साफ्ट हिंदुत्‍व की राह पर चलकर सत्‍ता पाने की जुगत में है। कांग्रेस की इस कोशिश पर प्रदेश के गृहमंत्री व भाजपा नेता नरोत्‍तम मिश्रा ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्‍होंने मंगलवार सुबह मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस के नेताओं को मौसमी हिन्दू बताया और कहा कि ये कांग्रेस के लोग हैं, विपक्ष में रहें तो भगवान और सत्ता में आ जाएं तो सलमान। ये

विपक्ष में आते हैं तो नर्मदा की पूजा करने लगते हैं। इन्‍हें बताना चाहिए कि 15 महीने में नर्मदा मैया के लिए क्‍या किया था। अब आरती उतार रहे हैं, नर्मदा सेना बना रहे हैं। जब आप (कांग्रेस) सरकार में आए थे, तो नर्मदा मैया को खोद-खोदकर छलनी कर दिया था। तब क्‍यों नहीं बनाई नर्मदा सेना।

कांग्रेसियों को सीजनल या इच्‍छाधारी हिंदू कहने के अपने तर्क का बचाव करते हुए नरोत्‍तम ने कहा कि ऐसा हम इसलिए कहते हैं क्‍योंकि ये सिर्फ चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं। चुनाव के वक्‍त ही भागवत कथा कराते हैं। चुनाव के वक्‍त ही ये नर्मदा सेना बनाते हैं और चुनाव के वक्‍त ही इन्‍हें नर्मदा मैया याद आती है। वे अपनी सरकार के कार्यकाल का एकाध काम ही गिना दें कि हमने अपनी सरकार में ये-ये काम किए।

Related Articles

Back to top button