ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चातुर्मास के दौरान प्रवचन कर रहे संत पर महिला ने की अभद्र टिप्पणी

कटनी। शहर में दिगंबर जैन समाज के संतों का चातुर्मास चल रहा है। जिसके अंतर्गत रोजाना जैन बोर्डिंग स्कूल में सुबह पूजा आराधना के साथ संतों के प्रवचन हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह संतों के प्रवचन के दौरान एक समुदाय विशेष की महिला मौके पर पहुंची और संत को मंच से उतारने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। समाज की महिलाओं ने उसे पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब उसकी अभद्रता बढ़ती गई तो उसे पकड़कर कोतवाली थाना लाया गया। जहां पर सैकड़ों की संख्या में जैन समुदाय के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण जैन समाज का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कोतवाली थाना के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।बनाए रखने की मांग

सीएसपी विजय प्रताप सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह सहित विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन भी मौके पर पहुंच गए। जैन समुदाय के लोगों ने मांग की कि इस तरह की जैन संतों के अपमान की संख्या लगातार चली आ रही है। उनकी संरक्षण और सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए। शहर में दो स्थानों पर चल रहे कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई। साथ ही महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। मामले में महिला यदि विक्षिप्त है तो उसे इलाज के लिए भेजा और यदि उसने जानबूझकर ऐसा किया है तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो।

वरिष्ठ जन बोले-शहर में अमन-चैन है और यह खराब नहीं होना चाहिए

अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद समुदाय के लोग सड़क से अलग हुए। मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ जन भी थाने पहुंचे और उन्होंने कहा कि शहर में अमन-चैन का माहौल है और यह खराब नहीं होना चाहिए। महिला ने यदि जैन संत पर अभद्रता की है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस इस बात की जांच करें कि उस महिला का इस तरह का अपमान करने के पीछे मंशा क्या थी और यदि वह विक्षिप्त है तो उसे इलाज के लिए भेजा जाए। शहर में अमन शांति होनी चाहिए। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button