ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

हिंदू संगठनों के सहयोग ने पुलिस ने बचाई 75 गोवंश की जान दस आरोपितों पर केस दर्ज

खंडवा। क्रूरतापूर्वक गोवंश को भरकर ले जा रहे पांच ट्रालों को पुलिस ने हिंदू संगठनों के सहयोग से पकड़ा है। दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पांच ट्रक ड्राइवर हैं। आरोपितों से 75 गोवंश और सात बछड़ों को मुक्त कराया गया। ट्रक में दम घुटने से दो केड़ों की मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित देशगांव के पास बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पुलिस ने गोवंश से भरे पांच ट्राले रोके थे। तलाशी लेने पर ट्रालों में क्रूरतापूर्वक गोवंश और बछड़ों को रखा गया था। इस पूरी कार्रवाई में एसआइ वासुरे और उनकी टीम सुबह तक लगी रही। रात करीब तीन बजे तक पशुओं को नीचे उतारा गया। 20 से अधिक गोवंश ने ट्राले से उतारने के दौरान ही बछड़े को जन्म दे दिया था। वहीं, एक ट्राले में दो बछड़े मृत मिले। सभी गोवंशियों को सिरसोद की गायत्री गोशाला भेजा गया।

ये आरोपित गिरफ्तार

देशगांव चौकी पुलिस ने ग्राम नादियखेड़ा (आगरा) निवासी हरेंद्र सिंह, जलगांव (फैजपुर) निवासी सोहेब, फिरोजाबाद मोतीगठी निवासी राजू खां, मलकापुर तालसवाड़ा निवासी अभय, अमलोह (मणिपुर) निवासी विनोद चौधरी, बालोड़ा (फैजपुर) बालोडा निवासी कैलाश पाटिल, पचोखरा (फिरोजाबाद) निवासी दिनेश सेन, जलगांव (सावदा निवासी शेख अनीज, फिरोजाबाद निवासी विजय जाट और नांदुरा (खंडाला) निवासी दीपक मेड़े को गिरफ्तार किया है। छैगांवमाखन थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि ट्रालों को जब्त किया है। दस आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियत में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button