ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान सूचना मिलते ही पिता ने खाया जहर

भोपाल। भोपाल के मुख्य स्टेशन पर रविवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला ने तमिलनाडु एक्सप्रेस से कटकर खुदकुशी कर ली। उधर इस घटना का पता चलते ही ग्वालियर में महिला के पिता ने जहर खा लिया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जीआरपी भोपाल ने महिला के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर महिला के पति, देवर, सास, सुसर और ममिया ससुर के खिलाफ दहेज हत्या को केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी हरीश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे आरपीएफ थाने के पास महिला द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर मिली डायरी के आधार पर महिला की पहचान छोला मंदिर के पास रहने वाली 26 वर्षीय किरण पत्नी आशीष द्विवेदी के रूप में हुई। शव के पास से एक डायरी बरामद हुई थी। उसमें महिला ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के कारण जान देने की बात लिखी है।

2019 में हुई थी शादी

जांच में पुलिस को पता चला कि मूलत: अटेल, जिला भिंड निवासी किरण की शादी वर्ष-2019 में छोला मंदिर के पास रहने वाले आशीष द्विवेदी के साथ हुई थी। किरण का परिवार वर्तमान में ग्वालियर में रहने लगा है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही किरण को दहेज में कार और रुपये लाने के लिए परेशान किया जाने लगा था। किरण ने इस बात की जानकारी फोन पर अपने मायके वालों को दी थी। शादी के बाद से किरण को कोई संतान नहीं होने के कारण भी ससुराल वाले उसे ताने भी मारते थे।

सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज

टीआई त्रिपाठी ने बताया कि डायरी में मिले फोन नंबर के आधार पर सुबह किरण के परिवार को लोगों से संपर्क किया गया था। कुछ देर बाद पता चला कि किरण के पिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस वजह से उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किरण द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर आरोपित पति आशीष के अलावा किरण की सास, ससुर, देवर और ममिया ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button