ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

कैसे करें उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग जानिए पूरा प्रोसेस

कहा जाता है कि काल भी भगवान शिव के रुद्र रूप महाकाल के सामने लाचार खड़ा होता है। वैसे तो भोलेनाथ का स्वभाव अत्यंत सौम्य है, लेकिन उनका यह स्वरूप अत्यंत रुद्र है। महाकाल को उज्जैन का महाराजा कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ काम को करने से पहले महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना जरूरी है। शिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन मंदिरों का शहर है। उज्जैन का ज्योतिर्लिंग दक्षिणमुखी है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज है। इसलिए भगवान शिव के इस मंदिर को महाकाल कहा जाता है।

हर साल लाखों की संख्या में भक्त उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। कहते हैं महाकाल के दर्शन से सभी दुखों का नाश होता है। वहीं, भारी भीड़ के चलते महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। आपकी बुकिंग स्वीकार होते ही मोबाइल पर एसएमएस आएगा। इसके अलावा लाइव आरती भी देखी जा सकती है।

क्या है बुकिंग के नियम शर्तें?

  • महाकाल के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग 60 दिन पहले कर सकते हैं।
  • दर्शन के दो दिन पहले भी टिकट बुक कर सकते हैं।
  • एक भक्त अपने खाते से 10 लोगों की बुकिंग कर सकता है।
  • ऑनलाइन बुकिंग के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button