ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

राज्यस्तरीय ट्रायथलान में भोपाल के खिलाडि़यों का दबदबा रहा

भोपाल। 27 वीं मप्र जूनियर एवं सीनियर ट्रायथलान प्रतियोगिता छोटे तलाब पर पर आयोज‍ित हुई। भोपाल के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। चारों इवेंट में भोपाल के खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे।

मप्र ट्रायथलान संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप के सीनियर पुरुष वर्ग में पहले तीनों स्थान भोपाल के खिलाड़ियों के नाम रहे। दिव्यांश परिहार पहले, अंकित झा दूसरे व कमलेश चंदवानी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में भोपाल की आद्या सिंह पहले, जबलपुर की रमा सोनकार दूसरे व भोपाल की विधि बोंडे तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में भी भोपाल के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा। तीनों स्थान भोपाल के नाम रहे।पहले स्थान पर रोशन गोंड़, दूसरे स्थान पर अंकुर चाहर व तीसरे स्थान पर अभिषेक मोदावाला रहे। जूनियर बालिका वर्ग में भोपाल के दुर्विशा पवांर पहले, आरना मुरारकर दूसरे व इंदौर की रितिका पाटनी तीसरे स्थान पर रही।

समापन अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। इसमें 16 जिलो के 64 बालक बालिका ने भाग लिया। इस मौके पर ओपी अवस्थी मौजूद थे, संघ के सचिव जेपी सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर ही पुणे में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्री ट्रायथलान प्रतियोगिता व गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए मध्य प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button