ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

100 साल पुराना मंशापूर्ण महादेव मंदिर नगर का एकमात्र शिव मंदिर भक्तों का दावा पूरी होती है हर मनोकामनाएं

मंदसौर। पिपलियामंडी में सब्जी मंडी के पास स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर प्राचीन है। भक्तों का दावा है कि महादेवजी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मंशापूर्ण महादेवजी के दर्शन करने के लिये नगर सहित आसपास क्षेत्रों के भक्त आते हैं। मंदिर का निर्माण चल रहा है। दो माह में शिखर बनकर तैयार हो जाएगा।

मंदिर का इतिहास

मंशापूर्ण महादेवजी का मंदिर करीब 100 पुराना है। वर्षों पहले तक नगर में मंशापूर्ण महादेव मंदिर ही एकमात्र शिव मंदिर था। महादेवजी भक्तों की सभी मुरादें भी पूरी करते हैं, इसीलिए महादेवजी का नाम भी मंशापूर्ण महादेव है। मंदिर गर्भगृह में विराजित शिवलिंग चौमुखी है। शिवलिंग के एक मुख त्रिनेत्री है। दूसरे मुख पर दो नेत्र व सिर पर ओम की आकृति, तीसरे मुख पर नाग और चौथा मुख रौद्र रूप की आकृति है। गर्भगृह में कछुआ, नंदी भी विराजित है। मंदिर में राम, लक्ष्मण, जानकी के अलावा शीतला माता और हनुमान मंदिर भी है।

मंदिर की विशेषता

मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर आयोजन के अलावा पूरे सावन माह महिलायें भजन कीर्तन करती हैं। सोमवार को मंशापूर्ण महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। यहां पर शिवरात्रि का आयोजन विशेष होता है। पहले सिर्फ गर्भगृह तक ही मंदिर था। वर्तमान निर्माण कार्य होने के बाद मंदिर का विकास लगातार हो रहा है। वर्षभर आने वाले सभी पर्व मंदिर पर हर्षोउल्लास से मनाए जाते हैं। मंदिर पर नगर और आसपास क्षेत्र के भक्त भी अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।

हर सोमवार उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

पं. श्यामलाल तिवारी, पुजारी ने कहा कि महादेवजी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं, इसीलिए नाम मंशापूर्ण महादेव है। सभी की मंशा यहां पूर्ण होती है। मंदिर की ख्याति प्राचीन शिव मंदिर के नाम से फैली है। शिव मंदिरों में यह मंदिर प्राचीन होने से यहां अनेक श्रद्धालु आते हैं। सावन माह तो भजन कीर्तन चलते ही हैं, प्रति सोमवार को आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

मंदिर में होती है मनोकामनाएं पूरी

चंद्रप्रकाश हेमनानी (भक्त) ने कहा कि भक्त मंशापूर्ण महादेव मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। मंदिर पर सावन माह में बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन के लिये प्रतिदिन आ रहे हैं। भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। मैं भी प्रतिदिन महादेवजी के दर्शन करता हूं। मंशापूर्ण महादेवजी अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते है।

Related Articles

Back to top button