ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

रिछाई में इंडस्ट्री के लिए बिजली सप्लाई को मजबूत बनाएगा तीसरा फीडर

जबलपुर। रिछाई इंडस्ट्रियल इलाके में बिजली के व्यवधान काे खत्म करने के लिए बिजली कंपनी अब नया फीडर जोड़ रही है। ये 132केवी वीएफजे सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। करीब छह किलोमीटर लंबे फीडर से उद्यौगिक क्षेत्रों को तीसरा विकल्प मिलेगा। जिससे बिजली सप्लाई बेहतर होगी वहीं ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। करीब डेड़ माह में यह फीडर बनकर तैयार होगा। आरडीएसएस योजना में इस फीडर का निर्माण करीब 80 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

व्हीएफजे से रिछाई के लिए छह किलोमीटर लंबे फीडर बनाए जा रहे हैं

अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने बताया कि आरडीएसएस योजना में इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तीसरा विकल्प बनाय जा रहा है। अभी डबल सप्लाई बनी हुई है। व्हीएफजे से रिछाई के लिए छह किलोमीटर लंबे फीडर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में व्हीएफजे और आधारताल सब स्टेशन से सप्लाई मिल रही है। अब हम ट्रामिशन के पावर ट्रांसफार्मर से अलग फीडर जोड़ रहे हैं। इसके लिए चार किलोमीटर लंबाई तक पोल खड़े हो चुके है। इससे रिछाई और आधारताल इंडस्टि्रल इलाके में लाभ मिलेगा।

150 से ज्यादा इंडस्ट्री

आधारताल और रिछाई क्षेत्र में करीब 150 के आसपास इंडस्ट्री है जहां पर आए दिए ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। उद्योगपति इस संबंध में लगातार बिजली अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत करते रहते है। लंबे फीडर होने की वजह से एक इंडस्ट्री में फाल्ट आने पर सुधार के लिए कई इंडस्ट्री की बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस व्यवधान से उत्पादन पर असर होता है जिसका खामियाजा उद्योगपतियों को उठाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button