ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

यूक्रेन में पीड़ितों को बचाने के दौरान दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत

युद्धग्रस्त यूक्रेन में दो ब्रिटिश नागरिकों के मारे जाने की खबर है। दोनों ब्रिटिश नागरिक वालंटियर के तौर पर यूक्रेन में थे और लोगों की मदद कर रहे थे। एक बुजुर्ग महिला की जान बचाते हुए दोनों की जान गई। यूक्रेन में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान 28 वर्षीय क्रिस पैरी और 47 वर्षीय एंड्रयू बागशॉ के रूप में हुई है। दोनों यूक्रेन के सोलेदार शहर में मारे गए, जब एक बुजुर्ग महिला को सोलेदार से सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए उनकी कार विस्फोट का शिकार हो गई।एंड्रयू बागशॉ एक जेनेटिक रिसर्च साइंटिस्ट थे और स्वैच्छिक रूप से यूक्रेन में रहकर लोगों की मदद कर रहे थे।

बागशॉ बीते साल अप्रैल से यूक्रेन में मौजूद थे। बागशॉ का परिवार फिलहाल न्यूजीलैंड में रहता है और उनके शव को न्यूजीलैंड भी भेजा जाएगा। बागशॉ के परिवार ने एक बयान जारी कर सभी देशों से अपील की है कि यूक्रेन युद्ध को रोका जाए और यूक्रेन को अपनी जमीन पर एक अतिक्रमणकारी से छुटकारा मिल सके।वहीं क्रिस पैरी के परिवार का कहना है कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और दुनिया घूमना चाहते थे।

बीते साल मार्च में पैरी यूक्रेन गए थे। इसके बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद पैरी ने यूक्रेन में ही रहकर स्थानीय लोगों की मदद की और इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा लोगों और आवारा जानवरों की जान बचाई।बता दें कि रूस, इन दिनों यूक्रेन के सोलेदार शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। रूस का खूंखार वैगनर ग्रुप इस काम में रूस की सेना की मदद कर रहा है। वैगनर ग्रुप ने ही मारे गए दोनों ब्रिटिश नागरिकों की तस्वीरें जारी कर बताया था कि दोनों के शव बरामद हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button