ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पंजाब में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नवदीप सिंह की कार में तोड़फोड़ चार युवकों पर केस दर्ज

खंडवा। पंजाब के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व शुगर फेडर चेयरमैन की कार पर चार युवकों ने हमला कर दिया। पार्किंग में खड़ी कार में पत्थर और बेसबाल के डंडे से तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। आरोपित युवक कार में रखा बैग भी चुरा ले गए।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खंडवा जिले की चारों विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े करने और मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी की ओर से शुगर फेडर चेयरमैन व अधिवक्ता नवदीप सिंह जिद्दा इन दिनों खंडवा आए हुए हैं। वे करीब एक सप्ताह से खंडवा में हैं।

सिनेमा चौक स्थित एक होटल में ठहरे आप नेता जिद्दा की कार में चार युवकों ने बुधवार रात तोड़फोड़ की और बैग चुराकर ले गए। इस घटना को लेकर आप नेता जिद्दा ने अपने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने में शिकायत की।

उनका कहना है कि एक सप्ताह से हम यहां रुके हुए हैं। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि हम पर अटैक करवाया गया है। ये चार लड़के हैं, जो रोज रैकी कर रहे थे। गनमैन से उलझ रहे थे। मेरी गाड़ी पर हमला किया। कांच फोड़ दिए बैग भी निकालकर ले गए। मामले में पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज किया। इसे लेकर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल से शिकायत की है। उनसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपित बब्बी यादव, आकाश यादव और दो युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बब्बी यादव का अपराधिक रिकार्ड है। बब्बी और आकाश को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button