ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बढ़ाएंगे चुनाव में मतदान का प्रतिशत जानकारियों की बनाएंगे रील्स-वीडियो

रायपुर। CG Election 2023 विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए अब इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का भी सहयोग लिया जाएगा। इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फ़ेसबुक, यू-ट्यूब चैनल आदि पर मतदान की जानकारी और उसके प्रभाव को बताने वाले वीडियो, रील्स, रोचक क्रिएटिव सामग्रियां अपलोड करने के साथ ही प्रसारित किए जाएंगे। ताकि इन्हें देखकर मतदाता वोट डालने के लिए प्रेरित हो सकें। इन माध्यमों पर मतदान करने का तरीका, मतदान में बरती जाने वाली सावधानियां और अन्य ज्ञान वर्धक जानकारी भी अपलोड की जाएंगी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इसी साल आखिरी में विधानसभा चुनाव होने होने हैं वहीं अगले साल लोकसभा के चुनाव होंगे।आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2023-24 में युवाओं व नवीन मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रायपुर जिले के युवा क्रिएटर्स के साथ बैठक की। जिसमें युवाओं और नए मतदाताओं को जागरूक करने में क्रिएटर्स व इंन्फ्लुएंसर्स की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने युवा क्रिएटर्स को लोकतंत्र में उनकी सहभागिता तथा शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने को कहा।

कलेक्टर ने बताया कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, तो वोटर हेल्प लाईन एप की सहायता से स्वयं फार्म 06 भर कर अपना नाम जोड़ सकते हैं। साथ ही अपने परिवार एवं दूसरें सदस्यों का जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है और जिनकी आयु 17 वर्ष से अधिक है उनके लिये भी फार्म 06 भरने में सहायता कर सकते हैं। इसी प्रकार नाम, लिंग, पता आदि त्रुटियों का संशोधन और दिव्यांगजनों, वरिष्ठ 80 आयु वर्ष से अधिक मतदाताओं को मतदान के दिन आवश्यक सहायता हेतु फार्म 08 में जोड़कर भर सकते हैं।

बता दें मतदाता जागरूकता अभियान के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स की बैठक लेकर और आवश्यक निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने सभी से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की थी। इस बैठक में इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब, फेसबुक पर अधिकतम फालोअर्स वाले इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button