ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अगस्त के बिजली बिल में मिली राहत 6.16 से घटाकर 3.15 प्रतिशत हुआ एफपीपीएएस

जबलपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त माह के बिल में बड़ी राहत मिली है। बिजली पर लगने वाले फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) को 24 जुलाई से 25 अगस्त तक के लिए आधा कर दिया गया है। वर्तमान में 6.16 प्रतिशत यह था जिसे 3.16 कर दिया गया है। इससे 300 यूनिट की खपत वाले बिल पर 85 रुपये की बचत होगी। अभी 300 यूनिट के बिल में 170 रुपये सरजार्च लगता था जो अगस्त माह में 85 रुपये लगेगा।

प्रभावी दर 24 जुलाई से 23 अगस्त तक

मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम रेवेन्यु शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि हर माह सरचार्ज तय किया जाता है। अगस्त के लिए 3.16 प्रतिशत एनर्जी जार्च पर शुल्क तय किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कम सरचार्ज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावी दर 24 जुलाई से 23 अगस्त तक प्रभावी होगी।

हर महीने तय होता है सरचार्ज

केंद्र सरकार ने फरवरी में विद्युत नियम 2005 में संशोधन कर हर महीने फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) तय करने का जिम्मा बिजली कंपनी को देने का प्रावधान किया था। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने इस अप्रूवल को मंजूरी दे दी थी। इस का नाम भी बदलकर एफसीए की जगह एफपीपीएएस कर दिया है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम की तरह बिजली कंपनियां भी हर महीने बिजली का फ्यूल कास्ट चार्ज घटा-बढ़ा सकेंगी।

Related Articles

Back to top button