ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ :  बर्थडे पार्टी के नाम पर होटल में चल रहा था देह व्यापार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 1महिला दलाल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वहां से 3 लड़कियों को भी बरामद किया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी संदीप अग्रवाल ने साडा कॉलोनी स्थित ऋतुराज होटल एंड बार में 3 कमरे बुक कराए थे। उसने होटल में खुद की जन्मदिन पार्टी होने की जानकारी दी थी। पार्टी के नाम पर जब संदीप होटल पहुंचा तो उसके साथ एक महिला और 3 लड़कियां भी थी। इस बीच देर रात पुलिस को होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में संदीप सहित दो अन्य युवकों के साथ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं।
इस पर पुलिस ने संदीप सहित बुधवारी बाजार निवासी अमन कुमार सिंह और दीपक बारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पुरानी बस्ती में रहने वाली एक महिला दलाल इन लड़कियों को लेकर होटल में पहुंची थी। वह भी होटल में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ ही तीन अन्य युवक बैठकर बातें कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी शांति भंग में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं और वहीं बस्ती में रहती हैं।

Related Articles

Back to top button