ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

आग की चपेट में आई कार भीतर फंसी महिला को लोगों ने बचाया

सूरजपुर ओड़गी भैयाथान मुख्य मार्ग में बैजनाथपुर स्थित नाका के समीप तेज रफ्तार क्विड कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग में जलकर स्वाहा हो गई। कार चालक दुर्घटना के बाद छिटक कर बाहर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में फंसी घायल की पत्नी को राहगीरों ने काफी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में घायल कार मालिक को उपचार के लिए सूरजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की शाम ग्राम बिरमताल निवासी सोमारू साहू जीवन बीमा निगम के काम से क्विड कार में अपनी पत्नी के साथ ग्राम भंवरखोह गए थे। वे रात में कार में वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार उनकी कार बैजनाथपुर स्थित नाका से थोड़ी दूरी पर जंगल में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के कारण कार में आग लग गई। दुर्घटना में कार चालक सोमारू साहू दरवाजा खुल जाने के कारण बाहर फेंका गए और सीट बेल्ट लगा होने के कारण उनकी पत्नी कार में फंस गई। दुर्घटना के वक्त सड़क पर जा रहे राहगीरों ने काफी मशक्कत कर कार में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान वहां पहुंचे ओड़गी टीआई अलरिक लकड़ा ने तत्काल दुर्घटना में घायल कार चालक को एसआरपीआर अस्पताल सूरजपुर भेजा। जहां उनका

ट्रक के पलटते ही खीरा बटोरने वालों की जुटी भीड़

बिश्रामपुर (नईदुनिया न्यूज)। अंबिकापुर बनारस मार्ग पर कपसरा गांव में तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। खीरा लोड ट्रक के पलटते ही खीरा उठाने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनजेड 0735 का चालक बलौदाबाजार से खीरा लोड कर बनारस सब्जी मंडी जा रहा था। उसी दौरान अंबिकापुर बनारस मार्ग पर ग्राम कपसरा में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक दुर्घटना में घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button