ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

महिला आरक्षक और आरक्षक की पत्नी के मध्य मारपीट के मामले में डेढ़ साल बाद एफआइआर

भोपाल। राजधानी के देहात थाने गुनगा में एक महिला आरक्षक और पुलिस कांस्‍टेबल की पत्नी के बीच मारपीट के मामले में उभयपक्षीय प्रकरण की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद प्रकरण दर्ज किया है। मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। इस पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डेढ़ साल पुरानी इस घटना के बाद महिला आरक्षक थाने से तबादला कराकर जा चुकी है।

थानाप्रभारी रमेश राय ने बताया कि 22 जनवरी 2022 की घटना है। गुनगा थाने में 28 वर्षीय महिला आरक्षक पदस्थ होकर आइ थी1 उन्हें आए हुए कुछ दिन हुए थे और विवाद के हालात बन गए थे। दरअसल में थाने में पदस्थ एक आरक्षक की पत्नी ने थाने आकर आरोप लगाया था कि उक्त महिला आरक्षक उनके पति पर बुरी नजर रखती है। वह उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। इसी दौरान 22 जनवरी 2022 को दोपहर में करीब 12 बजे महिला आरक्षक और आरक्षक की पत्नी का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच में थाना परिसर में जमकर मारपीट हुई। थानास्टाफ के लोगों ने दोनों को अलग कराया था। उसके बाद दोनों ओर से शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच में ले लिए थे। महिला आरक्षक इस घटना को लेकर काफी परेशान हो गई थी, उसने एक शिकायती आवेदन लगा दिया था कि उसका तबादला दूसरे स्थान पर कर दिया जाए। आवेदन को स्‍वीकार करते हुए महिला आरक्षक का तबादला कर दिया गया था। अब जाकर मामले में एफआइआर दर्ज होने से एक बार फिर से मामला चर्चा में आ गया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा और आरक्षक की पत्नी की ओर से साधारण मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।

Related Articles

Back to top button