ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ बने पेरेंट्स एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

बाॅलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। बुधवार को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। वत्सल और इशिता पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को इशिता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि, अभी तक कपल ने इस तरह की कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैंस को इशिता और वत्सल की ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार है।

इशिता ने दिया बेटे को जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इशिता को अभी 48 घंटे अस्पताल में ही रखा जाएगा। इसके बाद, उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। इस समय इशिता और वत्सल के परिवार में खुशी का माहौल है। कुछ समय पहले ही इशिता ने अपनी साध सेरेमनी की झलकियां फैंस के साथ शेयर की थीं। उन्होंने फैंस को इस रस्म के बारे में बताया था। इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी एंजॉय की है। वे तरह-तरह के फोटोज और वीडियोज शेयर किया करती थीं। इतना ही नहीं, इशिता के मैटरनिटी फोटोशूट काफी वायरल भी हुए हैं।

वायरल हुआ था मैटरनिटी फोटोशूट

इशिता की गोद भराई की तस्वीरों को भी फैंस ने बेहद पसंद किया था। बता दें कि इशिता और वत्सल, दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। वत्सल, अजय देवगन की फिल्म टार्जन द वंडर कार में नजर आए थे। उन्हें इस फिल्म से काफी फेम मिली थी। इशिता, अजय देवगन की ही फिल्म दृश्यम में नजर आई थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही है। इससे इशिता काफी पॉपुलर हुईं। वहीं, दृश्यम 2 की रिलीज के बाद इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। फैंस अब कपल के बेटे की पहली झलक के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button