ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

रणबीर कपूर ने खोले अपने बेडरूम के राज

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि दोनों लगातार इस फिल्म का प्रचार करने के लिए अलग-अलग मीडिया हाउस से बातचीत कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में रणबीर और आलिया ने एक दूसरे के पर्सनल लाइफ से जुड़े राज पर खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया की उस आदत के बारे में बताया है कि जिसकी वजह से उन्हें बेडरूम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया सोते समय तिरछी हो जाती हैं जिसकी वजह से उन्हें बेड का एक कोना ही मिल पाता है। रणबीर ने बताया कि नींद में उनका सिर कहीं और पैर कहीं और होता है।

इसके अलावा अलिया ने भी पति रणबीर कपूर को लेकर कई मजेदार खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि रणबीर की चुप रहने की आदत उन्हें अच्छी नहीं लगती है। उन्होंने कहा कि उनके पति एक अच्छे लिसनर हैं लेकिन कभी-कभी उनकी आदत उन्हें पसंद नहीं आती।  ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं, आलिया अगले साल फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगी। इसके अलावा अभिनेत्री एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं।

Related Articles

Back to top button