ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

My Love मुझे माफ कर दो…SMS भेजकर विदेशी महिला ने रायपुर में की आत्महत्या

रायपुर : रायपुर में एक विदेशी युवती ने खुदकुशी कर ली। विदेशी युवती कीर्गिस्तान की रहने वाली थी। वो पिछले कुछ महीनों से रायपुर में रहकर काम कर रही थी। युवती रायपुर के अशोका रतन सोसायटी में किराए पर फ्लैट लेकर रहती थी। जानकारी के मुताबिक विदेशी युवती का नाम नीना बेदिनिस्को है, जो रायपुर में टैटू बनाने का काम करती थी।

पूरा मामला पंडरी थाना इलाक़े का है। विदेशी लड़की हाल ही में भारत आई थी। अपने प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के मकसद से रायपुर में रहकर टैटू बनाने काम कर रही थी। खबर ये भी आई है कि सुसाइड से पहले उसने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल भी किया था और प्रेमी से विवाद हो गया जिसके कारण युवती ने फांसी लगा कर अपनी जान दी है। यह घटना सुबह तक़रीबन 4 बजे की बताई जा रही है। युवती का स्थानीय रहवासियों ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें साफ़ साफ़ दिख रहा है कि घर की बालकनी में कपड़े सुखाने के तार से फांसी लगाकर युवती ने जान दी। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर फॉरेंसिंक टीम भी पहुंची। युवती रायपुर में कुछ लोगों के साथ काम कर रही थी, उनसे पुलिस ने जानकारी ली है, अब युवती के बॉयफ्रेंड का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी लखन पटले ने बताया युवती का मोबाइल फोन जांचने पर अहम जानकारी मिली है। 25 साल की नीना बिदेंको का पिछले कुछ दिनों से अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। उसने प्रेमी को एक वॉट्सअप मैसेज भेजा है। इसमें विदेशी लड़की ने लिखा है- मैं हर बात के लिए माफी मांगती हूं, मैंने तुम्हारा दिल दुखाया है, दिल तोड़ा है। माय लव मुझे माफ कर दो और तुम आगे बढ़ो, मेरे घर वालों को मेरी मौत की जानकारी दे देना।

Related Articles

Back to top button