ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति व मवेशी की मौत

बिलासपुर। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पहले मवेशी और उसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की वजह से ट्रेन का परिचालन कुछ देर प्रभावित भी हुआ। घटना की जानकारी पहले जीआरपी थाने में दी गई। लेकिन क्षेत्राधिकार से बाहर की घटना होने के कारण रेलवे ने सिरगिट्टी थाने को जानकारी दी।

घटना नागपुर से बिलासपुर पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की है। ट्रेन तेज गति से चलती है। इसलिए सामने कोई भी आ जाए, ट्रेन को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होता है। ट्रेन निर्धारित गति से चलकर अभी दगौरी-बिल्हा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी एक मवेशी ट्रैक पर आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पहले गोकने नाला के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर व आरपीएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने को मेमो भेजा गया। इस दौरान जीआरपी ने घटना स्थल की जानकारी खंगाली तो पता चला कि उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इसलिए रेलकर्मी को मेमो सिरगिट्टी थाने को देने के लिए कहा गया। इसके अलावा फोन से सूचना भी दी गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button