ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

 भ्रष्टाचार के आरोप में IFS अधिकारी प्रवीन कुमार गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान मुख्य सरंक्षक वन आईएफएस अधिकारी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां के कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें प्रवीन कुमार का भी नाम शामिल था।

विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गिलजियां ने उन पर विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित विभाग के फंड से पैसे की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इसके बाद कुमार ने पूर्व मंत्री के भतीजे दलजीत सिंह के साथ कथित तौर पर पैसों का इंतजाम करने के लिए साजिश रची। नतीजन वन विभाग में ट्री गार्ड की खरीद में लाखों रुपये का घोटाला हुआ। वन विभाग की ओर से खरीदे गए हर ट्री गार्ड पर 800 रुपये की रिश्वत ली गई। इसके अलावा, संगत सिंह और प्रवीन कुमार ने रिश्वत लेकर जनवरी में कई अधिकारियों को मनपसंद पोस्टिंग दी।

Related Articles

Back to top button