ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

सावन में शिवभक्ति का यह भी एक रूप भगवान भोलेनाथ के टैटू बनवाने का युवाओं में बढ़ा क्रेज

भोपाल। युवाओं में आजकल बड़े साइज के टैटू बनवाने का क्रेज देखने में आया है, जिसमें सावन के इस पावन माह में भगवान भोलेनाथ के टैटू ट्रेंड में हैं। अनेक युवा भोलेनाथ के अलग-अलग स्‍वरूपों के साथ-साथ महाकाल और महामृत्युंजय मंत्र को भी बड़े आकार में बनवा रहे हैं। ऐसे कई युवा हैं, जिन्‍होंने सावन के महीने में अपने हाथ पर महाकाल का फेस, त्रिशूल, डमरू और महामृत्युंजय मंत्र का टैटू बनवाया है।

महाकाल मेरे आराध्य

लोकेंद्र सिंह बताते हैं कि महाकाल को मैं अपना आराध्य मानता हूं। मैं चाहता हूं वो हमेशा मेरे नजरों के सामने रहें। यह सोचकर मैंने त्रिशूल, शिवजी की मुखाकृति को एक ही साथ बनवाया है और महसूस भी किया है कि टैटू बनवाने के बाद सकारात्मता और सारे काम बनना आसान हो गए हैं। अभी सावन चल रहा है तो मैं महाकाल के दर्शन करने मंदिर जाता हूं। साथ ही और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करता हूं।

साधु से मिली प्रेरणा

सार्थक गौर ने बताया कि पहले मैं भगवान को ज्यादा नहीं मानता था, पर कुछ टाइम पहले मैं हरिद्वार गया तो एक साधु के हाथ पर मैंने महाकाल का टैटू देखा। उनसे मिलकर, वहां से वापस आकर महाकाल के प्रति मेरी आस्था जगी और मैंने शरीर पर महामृत्युंजय मंत्र का टैटू बनवाया। इससे मुझमें सकारात्मकता आई है।

सावन का महीना चल रहा है तो शिवजी के पोट्रेट बेस्ड टैटू की सबसे ज्यादा डिमांड है। यह लगभग 15 से 20 इंच के रहते हैं। इसके अलावा रिंग स्टाइल टैटू का भी ट्रेंड देखने में आया है। इसमें इनफिनिटी टैटू चलन में है। इसके अलावा आध्यात्मिक उद्धरण भी पसंद किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के अंदर सकारात्मकता भी आ रही है।

– राहुल मेवाड़ा, टैटू आर्टिस्ट

Related Articles

Back to top button