ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: बुआ की जमीन बंटवारे को लेकर सगे दो परिवार में चली गोलियां एक की मौत।

मुरैना में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद एक ही परिवार के चाचा ताऊ के लड़कों में था। जमीन एक महिला की थी जो दोनों पक्षों की बुआ लगती थी। एक पक्ष यह चाहता था की जमीन का बटवारा हो जबकि दूसरा पक्ष यह चाहता था कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से उनके पास रह रही हैं, लिहाजा उसकी जमीन के वास्तविक हकदार वही है। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था जिसकी रिपोर्ट सराय छोला थाने में की गई थी। घटना सोमवार की रात 8:00 बजे की है मृगपुरा गांव में एक ही परिवार के चाचा ताऊ के दो अलग-अलग परिवार रहते है। दोनों परिवार की रिश्ते में लगने वाली एक बुजुर्ग महिला जिनके बच्चे नहीं है, वह रमेश परमार के साथ रहती थी। रमेश परमार उम्र 45 वर्ष की शादी नहीं हुई थी। उसके दो बड़े भाई हैं जिनके नाम सुग्रीव व अन्य है, उनके बीवी बच्चे हैं। दूसरा परिवार राधेश्याम परमार का है जिसके भरा पूरा परिवार है। इन दोनों के बीच बुआ की उस 4 बीघे जमीन के पीछे झगड़ा होता रहता था। लगभग 3 माह पहले भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी जिसकी रिपोर्ट सराय छोला थाना पुलिस ने दर्ज की थी। सोमवार को मृतक रमेश परमार अपने मकान के पीछे खेतों में शौच के लिए गया हुआ था। उसी दौरान राधेश्याम परमार व उसके साथियों ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के कुछ देर तक वह तड़पा तथा उसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रमेश परमार के बड़े भाइयों ने जब घटना को देखा तो उन्होंने भी बंदूक से फायर किए जिसके छर्रे राधेश्याम परमार के पैर में लगे हैं। मृतक रमेश परमार के दोनों बड़े भाइयों ने उनके भाई को गोली मारने वाले आरोपियों में जिन लोगों के नाम लिखवाए हैं उनमें रमेश, उदयवीर, बंटी, राधेलाल तथा दो अन्य शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button