ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

देवास के पोलाखाल गांव में मतांतरण की आशंका में दो युवकों को पकड़ा सात पर केस दर्ज

उदयनगर/देवास। देवास जिले के ग्राम पोलाखाल में मतांतरण की आशंका में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा है। इनके नाम सुरेश डावर एवं अनिल चौहान निवासी अंजड़ जिला बड़वानी बताए। शनिवार शाम को ग्राम पोलाखाल में अपने परिचितों के यहां रूके थे। रविवार सुबह मंगल पुत्र रामा ठाकुर निवासी पोलाखाल के निवास पर प्रार्थना करवा रहे थे।

गांव के महिला-पुरुष कर रहे थे प्रार्थना

गांव के ही अन्य महिला-पुरुष वहां प्रार्थना कर रहे थे। इसकी भनक हिंदू संगठन से जुड़े ग्राम के विजय कुमार शर्मा, कमलेश कुमार जोशी, भजन सिंह दरबार, तुलसीराम नामदेव, कमलेश पाठक, अजय कुमार शर्मा आदि को मिली। सभी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। उदयनगर थाने से बीट प्रभारी प्रमोद मैना तथा सब इंस्पेक्टर एसएस मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दो महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज

युवकों को थाने लाया गया। थाना प्रभारी उदयनगर महेंद्र गौड़ ने बताया कि अनिल, सुरेश सहित इनका सहयोग कर रहे ग्राम पोलाखाल के महेश, मोनू, अमृतलाल व दो महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इधर, हिंदू संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे।

बोले- प्रेयर करने से आर्थिक स्थिति ठीक होगी

पुलिस से शिकायत कर बताया कि एक घर में सुरेश पुत्र गेलदार, अनिल पुत्र सीताराम, महेश पुत्र राधेश्याम, मोनू पुत्र नानूराम, अमृत लाल, सुकमाबाई एवं दुर्गा बाई प्रेयर कर रहे थे। कह रहे थे कि प्रेयर से आर्थिक स्थिति ठीक होगी। कुछ महिलाएं उदयनगर थाने पहुंची और कहने लगे कि ईशु ने हमें सबकुछ दिया है। उनकी प्रार्थना से परिवार सुखी है।

Related Articles

Back to top button