ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजस्थान

बहन के प्रेम संबंध से खफा भाई ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा

उदयपुर। बहन के प्रेम संबंध से खफा होकर एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। यह हमला उदयपुर में मस्तान बाबा दरगाह के बाहर एक दिन पहले रात साढ़े तीन बजे किया गया था। इस वक्त उर्स का माहौल था। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है। घटना उदयपुर शहर में अंबामाता थाना क्षेत्र की है। मरने वाले युवक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। जहां दोनों परिवार के बीच रिश्ते की बात चल रही थी अब वहां जबरदस्त तनाव का माहौल है।पुलिस के मुताबिक महावतवाड़ी निवासी तहसीन रजा उर्फ एजे की हत्या प्रेमिका के भाई सज्जननगर निवासी आदिल उर्फ कालिया ने अपने साथी करीम, मोहम्मद हुसैन और इश्तियाक ने मिलकर की। पुलिस ने तहसीन रजा के पिता मोहम्मद रशीक अब्बासी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन कर लिया है। जल्दी ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक के भाई सोहेल उर्फ अन्ना ने बताया कि वो भी उर्स के दौरान वहीं मौजूद था। उसका छोटा भाई तहसीन अपने दोस्तों के साथ जियारत कर दरगाह से बाहर निकला था, तभी उसकी प्रेमिका का भाई आदिल अपने साथियों के साथ आया और तहसीन रजा को घेर लिया। उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार किए। कमर, पेट, सीने, हाथ और जांघ पर 18 वार किए गए। चीख पुकार सुनकर वो भी भाई को बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन हमलावर वहां से भाग निकले। खून से लथपथ भाई को वो एमबी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button