ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

वकील बनकर 700 मुकदमे लड़े 13 साल बाद धोखाधड़ी का केस

इंदौर। एमजी रोड़ पुलिस ने श्रद्धाश्री कालोनी निवासी राजेश राय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। राय वकील बनकर जिला कोर्ट में मुकदमे लड़ रहा था। पिछले 13 साल में 700 से ज्यादा प्रकरणों में पैरवी कर चुका है। बार एसोसिएशन की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

डीसीपी जोन-3 मनीष अग्रवाल के मुताबिक, राजेश पुत्र नन्नूलाल राय के खिलाफ उसके मुवक्कील विजय अंचेरा ने शिकायत दर्ज करवाई है। सनसिटी महालक्ष्मी नगर निवासी विजय अंचेरा और भाई मिथुन अंचेरा, जीजा राजेश चौकसे पर वर्ष 2019 में हीरानगर थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपितों ने जमानत के संबंध में राजेश राय से संपर्क किया था। राय ने स्वयं को अधिवक्ता परिषद से मान्यता प्राप्त वकील बताया और जमानत अर्जी पेश की।

अधिवक्ता परिषद में न नामांकन, न सनद

राजेश ने तीनों आरोपितों की जमानत की पैरवी करने के एवज में 40 हजार रुपये फीस भी ली। शक होने पर अंचेरा ने स्वयं राय के संबंध में छानबीन की तो पता चला कि उनका अधिवक्ता परिषद में न तो नामांकन है, न ही सनद प्राप्त है। अंचेरा ने उन प्रकरणों की जानकारी निकाली जिसमें राय द्वारा पैरवी की गई थी। करीब 269 मुकदमों में उनका वकालातनामा पेश हुआ था। करीब 500 केस ऐसे हैं, जिनका रिकार्ड नहीं मिला।

बार एसोसिएशन ने भी मांगी जानकारी

अंचेरा के आवेदन पर पुलिस ने जिला और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से भी जानकारी मांगी। छानबीन के दौरान पता चला कि राय वर्ष 2010 से जिला कोर्ट में वकालात कर रहा है। पुलिस को शक है राय टिंबरराजखरी मकरोनिया सागर निवासी वकील राजेश राय के पंजीयन का फायदा उठाकर वकालात कर रहा था।

Related Articles

Back to top button