ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

इंदौर उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में चांदी में उछाल सोने में मंदी

इंदौर। चांदी में निवेशकों की लेवाली एकाएक बढ़ने और विदेशों में तेजी आने से इंदौर मार्केट में भी इसके दाम दो दिन से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चांदी चौरसा नकद में 600 रुपये और बढ़कर 73600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, आरटीजीएस में चांदी के दाम 1475 रुपये बढ़कर 76150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। हालांकि, इंदौर बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर है।

दरअसल, विदेशों में चांदी की शार्टेज होने के कारण कॉमेक्स वायदा में सटोरियों की जोरदार लेवाली आने से कामेक्स पर चांदी 65 सेंट बढ़कर 24.89 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इधर, कामेक्स पर सोना 1963 डालर प्रति औंस पर मजबूत रहा, लेकिन इंदौर मार्केट में सोने में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण सोने की कीमतों में नरमी रही। इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक घटकर 60400 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। कामेक्स सोना ऊपर में 1963 तथा नीचे में 1954 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.89 व नीचे में 24.67 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60400 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60775 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55670 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 60475 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73600 रुपये, चांदी टंच 73700 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76150 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60550 रुपये तथा सोना रवा 60450 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60900 रुपये तथा सोना रवा 60850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये तथा चांदी टंच 75100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button