ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

हड़ताल पर जाने के कारण सेवा से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारी होंगे बहाल

भोपाल। जनवरी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आउटसोर्स कर्मचारियों को विद्युत वितरण कंपनियां फिर से सेवा में रखेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसके लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर खेद व्यक्त किया और दोबारा ऐसा नहीं करने का विश्वास भी दिलाया।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने संविलियन करने, अनावश्यक सेवा से हटाकर प्रताड़ित करने, वेतनवृद्धि न होने और दुर्घटना बीमा को लेकर हड़ताल की थी। विद्युत वितरण कंपनियों ने चेतावनी देने के बाद भी जो एक हजार 28 कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी थी।

कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से भेंट की और फिर से सेवा में रखे जाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने सभी को बहाल करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इन्हें कार्य पर रखने की कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे।

हाई कोर्ट ने उपयंत्री की भर्ती को अंतिम निर्णय के अधीन किया

जबलपुर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश के जरिए उपयंत्री की भर्ती को विचाराधीन याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया। इसके साथ ही राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button