ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने हाथ से उठाई पैपराजी की चप्पल ट्रोलर्स बोले इतना ड्रामा भी मत करो

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। आलिया आए दिन पैपराजी से स्पाॅट होती रहती हैं। वहीं अब हाल ही में आलिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। ऐसा कुछ शायद ही पहले किसी स्टार ने किया होगा। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। दरअसल बीती शाम आलिया अपनी मां और बहन के साथ घूमने निकली थीं।

आलिया ने हाथ से उठाई चप्पल

इस दौरान पैपराजी ने आलिया के कई फोटोज, वीडियोज क्लिक किए। आलिया अपनी मां के साथ वॉक करते हुए अपनी कार की ओर आगे बढ़ीं। तभी एक्ट्रेस की नजर पास पड़ी एक चप्पल पर गई, जिसे देखकर उन्होंने सवाल किया कि ये चप्पल किसकी है। जिस पर पैपराजी ने बताया कि उनकी है। तब आलिया खुद नीचे झुककर पैपराजी की चप्पल हाथ से उठाकर उन्हें देती हैं। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पहली बार किसी बॉलीवुड स्टार ने ऐसा किया होगा। वीडियो देख आलिया के फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं आलिया

पैपराजी के मना करने के बावजूद एक्ट्रेस अपने हाथ से चप्पल उठाकर फोटोग्राफर को देती हैं। इसके बाद वे अपनी मां का फ्लाइंग किस देकर कार में बैठती हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये अपनी फिल्म प्रमोट करने का नया तरीका है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘पिक्चर आ रही है भाई। समझो जरा, चप्पल क्या कुछ भी उठा कर दे सकती है।’ वहीं एक और ने कहा ‘इतना भी ड्रामा मत करो कि फेक लगने लगे।’ मिडिल क्लास लोग भी किसी की चप्पल इस तरह नहीं उठाते हैं। एक अन्य ने कहा ‘मूवी आ रही है ना इसलिए पब्लिसिटी स्टंट।’

Related Articles

Back to top button