ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नपाध्यक्ष ने कहा- वह अपनी बात CMO के जरिये बुलवा सकती हैं; 6 संजीवनी क्लिनिक का प्रस्ताव पास

गुना: नगरपालिका सभागार में बैठक शुरू हो गयी है। संजीवनी क्लीनिक बनाने के प्रस्ताव को CMO ने रखा। उन्होंने बताया कि 6 जगह संजीवनी क्लिनिक बनना है। इसका टेंडर लग गया है। 12.58 बिलो पर टेंडर गया है। पार्षदों ने मांग की कि कहां-कहां यह बनाये जाने हैं, उसकी जानकारी दें। इंजीनियर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 21 हड्डिमील में 1, वार्ड 25 रशीद कॉलोनी में एक, वार्ड 29 कलापाठा में 1, वार्ड 1 नानाखेड़ी में एक और वार्ड 6 कोल्हूपुरा में 2 संजीवनी क्लिनिक बनाई जाएंगी। परिषद ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया।तीन वर्ष बाद गुना नगरपालिका परिषद की बैठक शुरू हो गयी है। नपा सभागार में बैठक की जा रही है। नगर परिषद के गठन के दो महीने बाद परिषद की बैठक हो रही है। सबसे पहले CMO इशांक धाकड़ ने बैठक में रखे गए प्रस्तावों को पढ़कर बैठक में सुनाया। मीटिंग में नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता सहित तमाम पार्षद मौजूद हैं। नपाध्यक्ष ने कहा कि वह अपनी कोई भी बात CMO के जरिये बुलवा सकती हैं। CMO को इसके लिए अधिकृत किया गया है।ये रखे गए हैं विषय-पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रश्न तथा उत्तर।-महत्वपूर्ण पत्र व्यवहार के संबंध में जानकारी।-6 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक निर्माण हेतु प्राप्त न्यूनतम दर 12850 प्रतिशत कम एसओआर प्रकरणस्वीकृति बावत विचारार्थ।-प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत एएचपी घटक विद्युतीकरण एवं सब स्टेशन निर्माण हेतु प्राक्कलन राशि 3.86 करोड़ स्वीकृति तथा निविदा आमंत्रित किये जाने हेतु प्रकरण स्वीकृति बावत विचारार्थ।-अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना की डीपीआर राशि रू. 39.12 करोड़ अनुमोदन हेतु प्रकरण विचारार्थ।-अमृत 2.0 योजनातर्गत सिंगवासा तालाब वाटर रेजूवेशन हेतु राशि 1.07 करोड़ की डीपीआर अनुमोदन विचारार्थ।-स्वच्छता सर्वेक्षण में जागरूकता अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी समस्त वार्षिक कार्यवाही संपादित करने एजेंसी नियुक्त करने हेतु राशि 70 लाख की स्वीकृति बावत विचारार्थ।-वार्ड क्रमांक 1 से 37 तक में रोड डामरीकरण एवं पेच मरम्मत कार्य का प्राक्कलन राशि 1.08 करोड काप्रकरण स्वीकृति बावत विचारार्थ।-वार्ड क्रमांक 1 से 37 तक में आवश्यक मरम्मत कार्य का प्राक्कलन राशि 1.14 करोड़ का प्रकरण स्वीकृतिबावत विचारार्थ।-जज्जी बस स्टैंड पर रैन बसेरा प्रथम तल का निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन राशि 49.21 लाख का भुगतान एनयूएलएम शाखा से किया जाना है। प्रकरण स्वीकृति बावत विचारार्थ।-हॉकर्स कॉर्नर का निर्माण कराने हेतु राशि 35.54 लाख का भुगतान एनयूएलएम शाखा से किया जानाहै। प्रकरण स्वीकृति बावत विचारार्थ।-PIC के कार्यवृत्त पुष्टि बावतअवलोकनार्थ ।-पार्षदों द्वारा लोक महत्व के विषय पर वक्तव्य देने पर प्रस्ताव।

Related Articles

Back to top button