ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी मुंहबोले मामा को आजीवन कारावास 2 माह 8 दिन बाद आया कोर्ट का फैसला

धार। विशेष न्‍यायाधीश (पाक्‍सो) पंकजसिंह माहेश्‍वरी ने गुरुवार को 27 वर्षीय नीलेश पुत्र ओम प्रकाश पंवार निवासी जनता बैंक के पीछे सालोनी रोड देवास को दुष्कर्म के आरोप में पाक्‍सो एक्‍ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपित को अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई गई।

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अर्चना डांगी ने बताया कि पीड़‍िता की माता ने 27 मार्च 2023 को थाना पीथमपुर सेक्‍टर -1 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि 26 मार्च रात्रि 9 बजे उसका मुंह बोला भाई निलेश उसके पास आया। निलेश ने उससे व उसके पति से बोला कि दीदी मैं और जीजा बच्‍चों को खाने की चीज दिलाकर लाते हैं।

रात्रि 10 बजे निलेश पीड़‍िता को लेकर उसके घर आया। तब पीड़ि‍ता रो रही थी जब उसने निलेश से कारण पूछा तो निलेश बोला कि बच्ची गिर गई है। इस बारे में जब पीड़‍िता से पूछा तो उसने बताया कि बोली कि निलेश मामा ने उसके साथ गंदा काम किया है ।

प्रकरण का अनुसंधान मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक ज्‍योति पटेल द्वारा किया गया। अभियोग पत्र 4 मई 2023 को न्‍यायालय धार में प्रस्‍तुत किया गया था। डीएनए रिपोर्ट सकारात्‍मक प्राप्‍त हुई।पीड़‍िता के कथनों से सहमत होकर प्रकरण को संदेह से परे प्रमाणित मानकर आरोपित को दंडित किया गया ।

न्‍यायालय ने अपने निर्णय में लिखा है कि – अभियुक्‍त द्वारा अवयस्‍क बालिका के साथ घिनौना कृत्‍य किया गया है। समाज में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ इस प्रकार के अपराध में काफी बढोतरी हो चुकी है। इस प्रकार के अपराध समाज की नैतिकता को प्रभावित करते हैं। आरोपित के कृत्‍य को दृष्टिगत रखते हुए दंड के संबंध में आरोपित के प्रति उदारता बरती जाना न्‍यायोचित नहीं है।

मामले में शासन की ओर से पैरवी आरती अग्रवाल विशेष लोक अभियोजक ने की।

Related Articles

Back to top button