ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
लाइफ स्टाइल

वजन घटाना हो या बॉडी डिटॉक्स करना है सिर्फ 1 जूस देगा अद्भुत फायदे

व्हीटग्रास जूस को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। व्हीटग्रास जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाता है तो कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। रोज सुबह यदि खाली पेट गेहूं के जवारे का जूस पिया जाता है तो सेहत को ये फायदे होते हैं –

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Wheatgrass Juice एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है, जो कई बीमारियों से बचाव करता है। इसमें कई खास एंजाइम और अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर को हानिकारक प्रदूषकों और कार्सिनोजेन्स के दुष्प्रभाव से बचाता है।

वजन घटाने में होता है मददगार

Wheatgrass Juice में सेलेनियम नाम का बेहद खास खनिज होता है, जो थायरॉयड ग्लैंड के कामकाज को बेहतर करता है। Wheatgrass Juice तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। यदि आप बॉडी फैट कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट एक गिलास व्हीटग्रास जूस पीना चाहिए।

पाचन में सहायक

Wheatgrass Juice पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है। यह सूजन, गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या खत्म होती है।

शरीर में कम होता है टॉक्सिन

Wheatgrass Juice का नियमित सेवन करते हैं तो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। Wheatgrass में क्लोरोफिल होता है, जो लिवर की कार्यशैली को मजबूत करता है। Wheatgrass Juice पीने से शरीर में RBC की संख्या में बढ़ोतरी होती है। Wheatgrass जूस के सेवन से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। जननांग अंगों में रक्त प्रवाह बढ़ता है और फर्टिलिटी में सुधार होता है।

कोलेस्ट्रॉल में कमी

Wheatgrass Juice कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से श्वसन में सुधार होता है। सर्दी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के लक्षणों को कम करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Back to top button