ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल की कीमत में राहत जारी है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करीब एक साल पहले हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 75.30 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 71.34 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले दिनों अमेरिका में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के डूबने के बाद मंदी की आशंका के चलते कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button