ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दिल्ली के संसद भवन के पास के एटीएम से निकाले गए रुपये

भोपाल। राजधानी के बैंक आफ बड़ौदा के खाता धारकों के खातों में सेंधमारी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। साइबर पुलिस ने करीब 30 शिकायतें म‍िलने के बाद बैंक अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम से खाताधारकों की पूरी जानकारी मांग ली और पूछा कि आखिरकार उनके खाते से रुपये कैसे निकल गए। इधर, पुलिस ने अपनी जांच में यह पता लगा लिया है कि खाताधारकों की रकम को दिल्ली के ससंद मार्ग, चाणपुरी और नेहरु प्लेस जैसे वीवीआइपी इलाकों के एटीएम के उपयोग कर रकम निकाली गई है। साइबर पुलिस ने भी अपनी दो टीमों को जांच में लगाया है।

हम बता दें कि 8 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक साइबर क्राइम के पास बैंक आफ बड़ौदा के खाताधारकों के करीब 30 लोगों ने जाकर शिकायत की है कि उनके खाते से रकम निकलने के लगातार संदेश आ रहे हैं। जबकि वह रुपये निकलने के लिए न तो बैंक गए और न किसी एटीएम से जाकर उन्होंने रकम निकाली है। उन्होंने इस पूरे मामले की बैंक से शिकायत की ,लेकिन वह जिम्मेदारी तय न कर टरकाने की कोशिश में लगे हैं। इस पर साइबर क्राइम ने अपने को जांच में लेने के बाद साइबर क्राइम की दो टीमों को सबसे पहले खाता धारकाें रकम की जानकारी जुटाना शुरू करवाई और एक टीम को तकनीकी एनालाइसिस में लगाया है।

दिल्ली से निकली जा रही है रकम

24 घंटे के अंदर साइबर क्राइम पुलिस ने खातों से चोरी रकम की जानकारी जुटा ली। खाता धारकाें की रकम को एटीएम के माध्यम से निकाला जा रहा है। यह रकम दिल्ली से निकली जा रही है। इसमें अधिकांश वीवीआइपी इलाके के एटीएम से निकली गई है। अधिकांश रकम पांच से 25 हजार रुपये निकली जा रही है।

विजिलेंस नहीं कर रही साइबर पुलिस का सहयोग

साइबर पुलिस ने बैंक आफ बड़ौदा की विजिलेंस टीम को बुलाकर उन लोगों के खाते की जानकारी मांगी थी कि उनके एटीएम से कैसे रुपये निकले जा रहे हैं। जबकि एटीएम उनके ही पास हैं, ऐसे यह कैसे मुमकीन हो सकता है। इसकी जानकारी देने के लिए विजिलेंस टीम ने पुलिस के बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची।

Related Articles

Back to top button