ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मानसून मेहरबान भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर में झमाझम वर्षा के आसार

भोपाल। मानसून द्रोणिका ग्वालियर, सतना से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार-गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी।

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उज्जैन में 68, उमरिया में 53.8, ग्वालियर में 41.1, रायसेन में 28, रतलाम में 22, भोपाल में 20.9, खरगोन में 20.6, खंडवा में 17, बैतूल में 14.6, पचमढ़ी में 12.2, जबलपुर में 11.8, इंदौर में 11.2, नर्मदापुरम में 7.2, दतिया में छह, धार में 4.8, छिंदवाड़ा में 3.2, सिवनी में तीन, मलाजखंड में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका एक बार फिर मध्य प्रदेश से होकर गुजरने लगी है। वर्तमान में यह बीकानेर, ग्वालियर, सतना, छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिमी मप्र एवं उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। राजस्थान में एवं जम्मू कश्मीर में ट्रफ के रूप में दो पश्चिमी विक्षोभ बने हुए हैं। इनके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं एवं रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार-गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में भी छिटपुट वर्षा होती रहेगी।

Related Articles

Back to top button