ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश एटीएस ने उज्जैन जिले से पीएफआइ के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

उज्जैन। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) से मिले इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश एटीएस ने उज्जैन जिले से पीएफआइ के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें उज्जैन के अवंतीपुरा, नगारची बाखल और विराज नगर सहित महिदपुर के नागौरी मोहल्ले से एक-एक पीएफआइ सदस्य को पकड़ा गया है। मध्य प्रदेश एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। इसके पहले 22 सितंबर को एनआइए ने उज्जैन से जमील शेख को गिरफ्तार किया था, शेख पीएफआइ का प्रदेश महासचिव बताया गया था। उज्जैन के साथ ही मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और शाजापुर में पीएफआइ के सदस्यों पर मध्य प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि उज्जैन और महिदपुर सहित मालवा-निमाड़ के इलाकों में सिमी एक्टिव रहा था। उज्जैन में पीएफआइ ने पिछले वर्ष 2021 में उसके स्थापना दिवस 17 फरवरी को झंड़ा फहराते हुए आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसके बाद इस वर्ष फरवरी में पुलिस ने उनका कार्यक्रम नहीं होने दिया। वहीं यहां पीएफआइ के सदस्य पुलिस को एक आपत्तिजनक ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button