ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

अभनपुर में अपहरण के प्रयास मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार मंंकी कैप पहनकर पहुंचे थे वारदात को अंजाम देने

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सटे अभनपुर के सारखी में हुए अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बतादें कि लगभग दो महीने पहले आरोपितों ने सारखी के जमींदार रूपल चंद्राकर के अपहरण का प्रयास किया था। साथ ही 10 लाख की फिरौती मांगने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने आरोपितों के मंसूबोंं पर पानी फेर दिया और उन्हें पकड़कर थाने ले आयी। मामला अभनपुर थाना अंतर्गत का है।

बताया जा रहा है कि सारखी में तीन बदमाशों ने रूपल चंद्राकर नाम के व्यक्ति का अपहरण करने का प्रयास किया था। बदमाश रूपल से 10 लाख की फिरौती लेने की योजना बना रहे थे। पुलिस करीब दो माह से आरोपितों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

वहीं आरोपितों में आनलाइन सट्टा का एक आरोपित घटना में शामिल था। जिसके निशानदेही पर आनलाइन सट्टा के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आनलाइन सट्टा के अन्य आरोपित रायपुर और डोंगरगढ़ के बताए जा रहे हैं। पुलिस आज शाम तक मामले में राजफाश करेगी।

बदमाशों ने पहन रखा था मंकी कैप

रूपल चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश कार में सवार होकर आए थे। सभी ने मंकी कैप पहन रखा था। जिसकी वजह से वो किसी का चेहरा नहीं देख पाए। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने तकरीबन एक हजार से ज्‍यादा मोबाइल नंबरों का टापर डंप कराया, जिसके बाद संदिग्‍ध नंबरों के आधार पर पुलिस ने जांच की। अंतत: इस अपहरण मामले में शामिल तीनों आरोपित पकड़े गए।

Related Articles

Back to top button