ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सागर जिले के तीन निकायों में 11 बजे तक हुआ 42.75 फीसदी मतदान

सागर। सागर जिले की गढ़ाकोटा, खुरई नगर पालिका व कर्रापुर नगर परिषद के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। तीनों ही जगह सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं। सुबह 11 बजे तक 42.75 फीसद मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदरान कर्रापुर नगर परिषद के लिए हुआ है। यहां पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक कर्रापुर में 46.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां सभी मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लगी है। वहीं खुरई में 38.34 व गढ़ाकोटा नगर पालिका में सुबह 11 बजे तक 43.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गढ़ाकोटा में पीडब्लयूडी मंत्री गोपाल भार्गव की पत्नी रेखा भार्गव अपने पुत्र अभिषेक भार्गव व बहू के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार भी जनता भाजपा प्रत्याशियों पर ही अपना विश्वास जताएगी। गौरतलब है कि खुरई नगर पालिका में पहले ही 21 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। शेष बचे 11 वार्डों में पार्षद पद के चुनाव हो रहे हैं। 11 वार्डों के लिए यहां 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। खुरई नपा में कुल मतदाता 15 हजार 445 हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 7830 और महिला मतदाता 7665 हैं। गढाकोटा नगर पालिका में 23 वार्ड हैं। इन वार्डों के पार्षद चुनाव के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए गढ़ाकोटा में 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह 7 बजे से मतदान होगा। गढ़ाकोटा में 32 हजार 710 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 16982 और महिला मतदाता 15726 हैं। साथ ही दो अन्य मतदाता हैं। कर्रापुर में 15 वार्डों में 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। कर्रापुर में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 13 हजार 642 है। इसमें पुरूष मतदाता 7219 और महिला मतदाता 6422 हैं। वहीं 1 अन्य मतदाता है।

Related Articles

Back to top button