ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

फोटो प्रदर्शनी लगेगी संत के प्रवचन के साथ भगवान का होगा अभिषेक

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 10 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। श्रावण मास के पहले सोमवार को इंदौर के विभिन्न शिव मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। इसमें कहीं अखंड रामायण पाठ होगा तो कहीं रुद्राभिषेक होगा। रामद्वारा छत्रीबाग में चातुर्मासिक प्रवचन होंगे। इसके साथ संगीत के कार्यक्रम और फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– इन दिनों शहर में फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगी हुई, जहां अलग-अलग विषयों पर आधारित तस्वीरों को देखा जा सकता है। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक डा. हेमंतकुमार पंड्या द्वारा लिए गए फोटोग्राफ देख सकते हैं।

– साढ़े तीन शक्तिपीठ देवी महालक्षमी, तुलझा भवानी, रेणुका देवी और श्रृंगी देवी के मूर्ति स्थापना का 14वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आयोजन पलसीकर कालोनी स्थित दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में होगा। शाम 5 बजे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता राशि का वितरण होगा। छात्रवृति वितरण के बाद आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक का सम्मान किया जाएगा।

– नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।

– आज की शाम संगीत के शौकीनों को गीतों का तोहफा देगी। संस्था स्वरानंद द्वारा शाम 6.30 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीतमयी कार्यक्रम ‘अजहुं ना आये बालमा’ आयोजित किया जा रहा है, जो मो. रफी को समर्पित होगा।

– आर्ट आफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान द्वारा सामूहिक महारुद्र पूजा और सत्संग गांधी हाल प्रांगण में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें बेंगलुरु आश्रम से पधारे स्वामी ओमकारानंद शामिल होंगे। हर वर्ष की तरह श्रावण माह में रुद्र पूजा की जाएगी। इस वर्ष 500 रुद्र पूजा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाना है।

Related Articles

Back to top button