ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

एक करोड़ की सट्टा-पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार मुख्य आरोपित की हो रही तलाश

बिलासपुर। मोबाइल दुकान की आड़ में आनलाइन सट्टा चलाने वाले युवक को एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल में एक करोड़ से अधिक के सट्टा-पट्टी का रिकार्ड मिला है। पुलिस ने युवक के कब्जे से मोबाइल और पांच हजार रुपये जब्त किया है। मामले का मुख्य आरोपित प्रदेश से बाहर रहकर आनलाइन सट्टे के ग्रुप को आपरेट करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि उस्लापुर सर्वमंगला पेट्रोल पंप के पास मेाबाइल दुकान चलाने वाला युवक आनलाइन सट्टा चलाता है। इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर धरमजयगढ़ निवासी अमन अग्रवाल(30) को पकड़ लिया।

पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। उसके मोबाइल की जांच में वाट्सएप पर सटोरियों के तीन ग्रुप मिले। एक ग्रुप में एक करोड़ से अधिक का हिसाब-किताब और सट्टे के रकम के लेनदेन की जानकारी मिली। इस पर पुलिस उसे थाने लेकर आ गई। यहां कड़ाई से पूछताछ में उसने धरमजयगढ़ निवासी संकेत अग्रवाल(27) को लेनदेन का हिसाब देना बताया। युवक के बैंक एकाउंट में 42 लाख रुपये सीज कराए गए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

टीम में ये रहे शामिल

आनलाइन सट्टे के मामले का भंडाफोड़ करने वाली टीम में सकरी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस अमन झा, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, एसआइ अजय वारे, पीआर साहू, एएसआइ जेपी निषाद, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, सत्या पाटले, प्रशांत सिंह, सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button