ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जमीन विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर की पिता की हत्या

विदिशा। जिले के मुरवास थाना क्षेत्र के गांव रूसिया में एक युवक ने जमीन अपने नाम नहीं करने से नाराज होकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

मुरवास पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रूसिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे 55 वर्षीय टीकाराम साहू की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मृतक की पत्नी रामप्यारी बाई ने पुलिस को बताया कि उनके पास करीब 9 बीघा जमीन है और उनके दो बेटे कमल और तारा है। बीती रात कमल और उसके पिता के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। कमल पिता पर दबाव बना रहा कि पूरी जमीन उसके नाम कर दी जाए, जिसका टीकाराम विरोध कर रहे थे।

इसी बात से नाराज होकर कमल ने गुस्से में टीकाराम पर कुल्हाड़ी से तीन–चार वार कर दिए। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मुरवास पुलिस ने बताया कि आरोपित कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार गांव से दूर खेत में ही मकान बनाकर रहता है। सुबह जब गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का स्वजनों को सौंप दिया। गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button