ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
महाराष्ट्र

बुर्का पहनने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की ली जान 

मुंबई मे इकबाल महमूद शेख नामक शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली का गला रेतकर मार डाला, क्योंकि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी।  घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई।  बताया गया है कि रूपाली ने इकबाल शेख से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे। रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है। छह माह से अलग रहते हुए भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि, इकबाल इस दौरान भी उस पर मुस्लिम परंपराओं को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर उसने उसे तलाक दे दिया था।

आरोपी इकबाल शेख ने रूपाली को सोमवार शाम चेंबूर इलाके के  पीएल लोखंडे मार्ग पर नागेवाड़ी में मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर बुर्के व अन्य बातों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस पर रुपाली ने तलाक की मांग दोहराई। कहासुनी व विवाद बढ़ने पर इकबाल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रुपाली के गले पर वार किए और भाग निकला। रुपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए भेजा। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button