ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

आदिपुरुष विवाद: मनोज मुंतशिर ने माना जन भावनाएं आहत हुईं हाथ जोड़कर मांगी माफी

 फिल्म आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने स्वीकार कर लिया है कि फिल्म में उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग से जनभावनाएं आहत हुई हैं। मनोज ने शनिवार सुबह किए अपने ट्वीट में माफी मांगी है।

मनोज मुंतशिर ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ से जन भावनाएं आहत हुई हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से मैं हाथ जोड़ कर बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंगबली हम सब पर कृपा करें। हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें।

मनोज मुंतशिर की माफी पर सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बहुत देर हो गई मनोज साहब। तब आपकी भाषा कुछ और थी, अब कुछ और है। मेरी काफी आपको नहीं मिलेगी। हृदय चोटिल है आपके हठयोग के कारण।

समय रहते अगर माफी मांग ली जाए तो उस माफी मांगने की गरिमा भी रह जाती है। तब तो आप कहते थे कि आपको काफी चाहिए या में एक्शन ले रहा वो चाहिए। तब आप एक दंभी, घमंडी, और हठयोगी प्रतीत हो रहे थे। जाकर भगवान से माफी मांगे और प्रायश्चित करें।

एक अन्य यूजर ने लिखा, आपने क्षमा मांग कर सभी वर्गों से एक अद्भुत कार्य किया लेकिन अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति फिल्म के माध्यम से, वीडियो के माध्यम से, सीरियल के माध्यम से सनातन धर्म के बारे में, आराध्य ईश्वर के बारे में कुछ बोलता है, कुछ दिखाता है तो उसको आप सही जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button